Let’s travel together.

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

0 101

तेज रफ्तार का आतंक कब थमेगा?

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

जैसे ही सांची नगर में बारिश का दौर शुरू हुआ, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों की आशंका भी हकीकत बनने लगी। शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भोपाल की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। यह हादसा विदिशा की ओर जाने वाली पुलिया के समीप हुआ।
सूचना मिलते ही सांची पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घायल युवक को 100 डायल की मदद से अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान विभु तिवारी (निवासी: रीवा) के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग बना ‘मौत की दौड़’ का मार्ग
यह कोई पहली घटना नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम न लगने से हादसे आम हो गए हैं। सड़क पार करते समय लोगों के चेहरों पर खौफ साफ झलकता है। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस का अभाव और नियमों की अनदेखी, स्थिति को और भी गंभीर बना रहे हैं।
कब जागेगा प्रशासन?
हर दुर्घटना के बाद पुलिस केवल औपचारिकता निभाती नजर आती है, जबकि मूल समस्या  तेज रफ्तार पर नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था  जस की तस बनी हुई है। क्या प्रशासन किसी बड़ी जनहानि के बाद ही चेतेगा?
समय की माँग है कि प्रशासन जागे और सांची जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थल पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811