Let’s travel together.

सिलवानी में युवक ने की आत्महत्या, फांसी लगाने की वजह अब तक अज्ञात

0 148

उवेश खान सिलवानी रायसेन

रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के ककरुआ गांव में सोमवार रात एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुकेश प्रताप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुकेश शराब का आदी था, लेकिन आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर शव वाहन से सिलवानी अस्पताल भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के पीछे कोई पारिवारिक या अन्य कारण था या नहीं, इसका पता लगाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811