Let’s travel together.

गर्मी बढ़ते ही मार्केट में कूलर पंखे  की दुकान सजने लगी,बिक्री में हुई बढ़ोतरी

0 65

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
गर्मी का असर मार्च में ही दिखने लगा है। पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सूरज की तपिश बढ़ते ही बाजारों में कूलर, फ्रिज, पंखे और एसी की बिक्री तेज हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार कारोबार दोगुना हो रहा है। महेश साहू, अनीश खान, गोपी नायक और मंटू खंडेलवाल समेत कई दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री ज्यादा हो रही है।  होली के बाद मौसम तेजी से बदला। मार्च के आखिरी हफ्ते से ही धूप तेज हो गई थी। अप्रैल में पारा 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। सुबह 9 बजे के बाद धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी बढ़ते ही कूलर, पंखे और एसी की दुकानों में भीड़ बढ़ गई है। मंटू खंडेलवाल ने बताया कि मार्च में रोजाना तीन से चार पंखे और एक-दो कूलर बिकते थे। इस बार अप्रैल में 15 से 20 पंखे और पांच कूलर रोज बिकने की उम्मीद है। फ्रिज की बिक्री भी बढ़ी है।
गर्मी से राहत के लिए शहर में जगह-जगह शीतल पेय पदार्थों की दुकानें खुल गई हैं। प्रमुख बाजारों और सड़कों पर लस्सी, कोल्ड ड्रिंक और गन्ने के रस की दुकानें लोगों को राहत दे रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि दस दिन में अचानक गर्मी बढ़ने से कारोबार तेज हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811