Let’s travel together.

बालमपुर में भाई दूज पर विशाल मेले का वह आयोजन,बुंदेलखंडी राई फाग एवं स्वांग की प्रस्तुति 

0 152

मुकेश साहू  दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज के पास स्थित बालमपुर गांव में स्थित ठाकुर बाबा मंदिर प्रांगण में चैत्र कृष्ण पक्ष 2,  को विशाल मेले का आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत बालमपुर मेला उत्सव समिति के तत्वधान में  विगत 25 वर्षों से मेले का आयोजन करती आ रही है इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी  बालमपुर में एक दिवसीय  विशाल मेले का आयोजन रखा गया जिसमें  गायक रमेश विश्वकर्मा एवं गायिका संध्या प्रजापति के द्वारा बुंदेलखंडी राई फाग एवं स्वांग की प्रस्तुति दी गई।

मेले में पांच राईयों का  नृत्य कार्यक्रम ठाकुर बाबा के ग्राउंड में  रात 8 बजे से प्रारंभ हुआ तो देर रात 3  बजे तक चलता रहा। कार्यक्रम में आसपास गांव के ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811