Let’s travel together.

राज्य कर्मचारी संघ की निर्वाचन प्रक्रिया हुई संपन्न,आनंद पाराशर बने तहसील अध्यक्ष

0 476

 अभिषेक असाटी बक्सवाहा 

शासकीय बालक हाई स्कूल बक्सवाहा में राज्य कर्मचारी संघ की तहसील एवं विकासखंड स्तरीय इकाई का निर्वाचन किया गया जिसमें देवेंद्र हिंगबासीय राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अशोक पटेरिया विभाग प्रमुख राष्ट्रीय मजदूर संघ तथा राज्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक श्रीकांत मिश्रा की उपस्थिति में तहसील स्तरीय संघ का गठन किया गया जिसमें शासकीय बालक हाई स्कूल के प्राचार्य आनंद कुमार पाराशर को अध्यक्ष नियुक्त किया गया शासकीय बालक हाई स्कूल मैं उपस्थित सभी राघवेंद्र नापित उच्च माध्यमिक शिक्षक कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, कोषाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति प्राथमिक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक स्कूल पोड़ी एवं कार्यकारणी में 10 उपाध्यक्ष पांच सह सचिव दो संगठन मंत्री एक प्रवक्ता एक जिला प्रतिनिधि एवं कार्यालय मंत्री का निर्वाचन किया गया इसी प्रकार विकासखंड स्तरीय राज्य कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का गठन हुआ। ब्लॉक से अध्यक्ष अरुण कुमार सक्सेना अधीक्षक बालक छात्रावास तथा सचिव सचिव चंद मोहम्मद खान सहायक ग्रेड 3 विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तथा कोषाध्यक्ष केशव दीक्षित को निर्वाचित घोषित किया गया। विकासखंड स्तरीय कार्यकारिणी में 10 उपाध्यक्ष पांच सचिव दो संगठन मंत्री एक प्रवक्ता एक जिला प्रतिनिधि एक कार्यालय मंत्री का गठन किया गया चुनाव विधिबत संपन्न हुआ निर्वाचन में राजस्व विभाग शिक्षा विभाग पंचायत विभाग स्वस्थ विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811