मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम पंचायत दीवानगंज अंबाडी और सेमरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला ग्राम सभा की बैठक आयोजित कि गई। इस दौरान महिला ग्राम सभा मे महिला मंडल , महिला सशक्तिकरण पर संदेश दिया गया। महिला दिवस पर नशा निवारण एवं बच्चों को मोबाइल से दूर रहने का सन्देश दिया गया। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , महिला एवं बाल विकास परियोजना विभाग की विभिन्न योजनाओं की महिलाओं को जानकारी प्रदान की गई। आशा कार्यकर्ता के माध्यम से महामारी में सुरक्षित रहने व बचाव की जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं द्वारा भारतीय नारी सशक्तिकरण पर व दहेज प्रथा पर विशेष संदेश गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव द्वारा राज्य व केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत के सरपंच ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सम्मान देना है। महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। बैठक में सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,सहायिका, गांव की महिलाएं और गण मान्य नागरिक सम्मिलित हुए।