Let’s travel together.

आवारा पशुओ ने किसानों का छीना सुख चैन

0 127

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

फसलों के लिए ग्रहण बन चुके आवारा पशुओं ने किसानों का सुख चैन छीन लिया है। इस गंभीर समस्या के निदान के लिए सरकार द्वारा गोशाला खुलने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकल सका है। रबी की फसल के वक्त किसान आवारा पशुओं की धमा चौकड़ी से तंग हैं। निराश किसान स्वयं दिन रात एक कर पहरेदारी करने के लिए मजबूर हैं। । किसानों के लिए आवारा पशु मुसीबत बन गए हैं।  आवारा मवेशियों का झुंड फसलों को चौपट कर रहा है। जीतोड़ मेहनत से लगाई गयी फसलों पर कभी वनरोज हमला करते हैं तो कभी गाय, बैलों का झुंड फसल चर जाता है।
लाखों रुपये खर्च कर गोशाला का निर्माण कराया जाता है। मगर इससे भी किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ है।  फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज,बालमपुर चौराहे , बेरखेड़ी चौराहा पर हमेशा आवारा पशु घूमते रहते हैं। इन आवारा मवेशियों का झुंड जिधर जाता है, उसी तरफ किसान की फसल को नष्ट कर देते हैं। ग्राम पंचायत दीवानगंज, अंबाडी, कुलहड़िया,सेमरा के किसानों के लिएआवारा गौवंश मुसीबत बनते जा रहे हैं। यह खड़ी फसलों को देखते ही देखते चट कर जाते हैं। आलम यह है की रात भर किसानों को खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। इसके बावजूद भी आवारा पशु खेत में घुस जाते हैं।  इस समय गेंहू, चना ,मटर  और सरसों सहित कई फसल किसानों ने खेतों में लगाई है। लेकिन आवारा पशु बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 के किनारे  दीवानगंज, कुलहड़िया,बरखेड़ी, बालमपुर, देहरी , लंबाखेड़ा,सहित कई गांव बसे है। आसपास के गांव के लोग आवारा और असहाय गौवंश से परेशान है।  जिसका खामियाजा गांव के किसानों को उठाना पड़ रहा है। गांव में करीब दो सैंकड़ा से अधिक गौवंश विचरण कर रहा है। इसके  बावजूद जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर न�

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक पेड़ माँ के नाम करेला माता मंदिर परिसर में जनपद अध्यक्ष विजय पटेल ने किया पौधरोपण     |     नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस का सामूहिक उपवास      |     रायसेन में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका     |     मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811