प्रशासन और नागरिकों ने मिलकर सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का लिया संकल्प
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील के देवनगर थाने में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपसी सौहार्द को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

बैठक में एसडीएम श्रीमती पल्लवी वेध, एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव, थाना प्रभारी शैलेंद्र दायमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीर सिंह लोधी, ग्राम सरपंच रचना राजेंद्र श्रीवास्तव, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सुरेश साहू और मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष दाऊद मेव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा, डॉ. दानिश पटेल, शब्बीर, ग्राम पटेल प्रभु सिंह, किसान संगठन, पंचायत, अस्पताल और कस्बे के अन्य गणमान्य नागरिक भी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि सभी समुदायों को एकजुट रहकर शांति और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। किसी भी तरह की अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई |

बैठक के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कस्बे में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और यह संदेश दिया कि प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है। फ्लैग मार्च में पुलिस बल के जवानों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।