Let’s travel together.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिसकर्मियों को पौधे वितरित कर किया सम्मान

0 166

रायसेन।  अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में  को पुलिस कंट्रोल रूम रायसेन में महिला पुलिस कर्मियो हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा सभी महिला कर्मियों को एक पौधा भेट स्वरूप वितरित किया।

श्री पांडेय ने कहा कि आज की महिलाए पुरुषों की तरह सशक्त है, अपने पुरुष सह कर्मी के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य करती है। नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है।

कार्यक्रम मे उपस्थित महिलाओ ने अपने कार्य अनुभव साझा किए। साथ ही कहा की हमे पुलिस परिवार का एक सदस्य होने पर गर्व है।
महिला दिवस कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री कमलेश कुमार खरपुसे, एसडीओपी रायसेन श्रीमति प्रतिभा शर्मा, डीएसबी प्रभारी श्रीमति सविता कुबरे, महिला थाना प्रभारी श्रीमति पूनम सिंह, यातायात प्रभारी श्रीमति लता मालवीय, सूबेदार श्रीमति नीतू ठाकुर एवं जिले मे पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहीं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया संजय गांधी अस्पताल परिसर का निरीक्षण     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने नागरिकों से की सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील     |     एमबीबीएस 2026 बैच के फाउंडेशन कोर्स का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811