Let’s travel together.

लायंस क्लब ने आँगनबाड़ी गोद ली,फिर की विधुत व्यवस्था

0 96

‌विदिशा।  लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में ही आंगनबाड़ी केंद्र 32 / 142 हलाली कॉलोनी के पीछे को गोद ले लिया और वहां आने वाले गरीब बच्चों की सेवा में वह सदैव तत्पर रहते हैं। ‌ ‌लायंस क्लब विदिशा मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि लायंस क्लब विदिशा अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने 32 बटे142 गोद ली गई आंगनबाड़ी केंद्र का विजिट किया।

वहां पर उपस्थित मिली आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ता श्रीमती राजकुमारी सेन एवं सहायिका बबीता अहिरवार से केंद्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। ‌ जहां पर उन्हें ज्ञात हुआ की कई माह से विद्युत के लिए प्रयास करने के पश्चात भी लाइट की व्यवस्था अभी तक नहीं प्रारंभ हो पाई है। क्योंकि केंद्र की नई बिल्डिंग है। गर्मी का मौसम आने वाला है इसलिए लाइट अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि सर्विस लाइन काफी दूर से आना थी अतःआवश्यक राशि ₹5000 का अध्यक्ष द्वारा मैनेजमेंट करते हुए तत्काल एमपीईबी के अधिकारियों से चर्चा की एवं अपने सामने ही उन्होंने विद्युत सेवा प्रारंभ कराई। आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा प्रसन्न व्यक्त करते हुए लायंस क्लब विदिशा का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शादी की खुशियों पर आग का कहर,अंजनी धाम में घर जला, 12 लाख का नुकसान; सब कुछ राख में तब्दील     |     महर्षि वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा निकली     |     मंत्री मुख्यमंत्री के घोषणा पर टिकी महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों की उम्मीदें     |     आचार्य श्री विद्यासागर महाराज और आचार्य श्री समय सागर महाराज के अवतरण दिवस पर खीर वितरण     |     क्रोध और द्वेष पर नियंत्रण ही कल्याण का मार्ग : मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     धरसीवां में BPCL के जिप लाइट गैस कनेक्शन की शुरुआत, CEO आशीष केशरवानी बने प्रथम हितग्राही     |     दिवाली पूर्व कैबिनेट से कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी उम्मीदें     |     शिवपुरी में जबरदस्ती लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर, उपभोक्ताओं में नाराजगी     |     किसानों को तय शेड्यूल पर मिलेगी बिजली? कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने दिए सख्त निर्देश, एसडीएम रोज करेंगे निगरानी     |     राहुल गांधी को मानहानि केस में बड़ी राहत, सुल्तानपुर कोर्ट ने किया दोषमुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811