Let’s travel together.

शिव जयंती का धूमधाम से हुआ आयोजन

0 73

विदिशा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विदिशा बालाजीपुरम सेवा केंद्र 89 बी पर पर शिव जयंती बहुत धूमधाम से मनाई गई ।  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात शिव जी का पूजा अर्चन के साथ अतिथियों ने मोमबत्ती एवं उपस्थित लोगों ने दीप जलाया । इस अवसर पर केक भी काटा गया तथा सांस्कृतिक प्रोग्राम भी हुए । इस प्रकार शिव जयंती महोत्सव मनाया गया। ‌ केंद्र पर मुरली वचन एवं भगवान के महा वाक्यों से शुरुआत की गई ।  पूर्व में लोगों को ध्यान भी कराया गया।

आमंत्रित अतिथि श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी जिला पंचायत अध्यक्ष,  मनोज कटारे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य, लायन अरुण कुमार सोनी अध्यक्ष लायंस क्लब विदिशा के साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने ध्वजारोहण किया।

‌ इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन सपना दीदी ने शिवजी के बारे में विस्तार से बताते हुए महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक के रहस्य से सभी को अवगत कराया और शिवरात्रि को वैज्ञानिक तरीके से स्पष्ट किया। आपने बताया कि ध्यान लगाने से हम कई बीमारी से छुटकारा पा जाते हैं। हमारा तन एवं मन दोनों स्वस्थ रहता है। जिससे हमारी कार्य कुशलता बढ़ जाती है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता/ कैलाश रघुवंशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महाशिवरात्रि पर सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य  मनोज कटारे  ने सर्वप्रथम सपना दीदी का शाल श्रीफल के साथ सम्मान किया।  अपने उदबोधन में  आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए महाशिवरात्रि के बारे में प्रकाश डाला। महाशिवरात्रि के गूढ रहस्यो को आपने प्रकट किया। ‌

लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी  ने वहां उपस्थित लोगों को ईश्वर द्वारा आमंत्रित बताते हुए, उन्हें ज्ञान एवं केंद्र से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। आपने ब्रह्माकुमारी बहनों के समर्पण के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि उन्हें जो अलौकिक आनंद प्राप्त हुआ है। वह हम सबको, समाज को, देश और दुनिया को देना चाहती हैं। इसलिए हम सबको भी सहभागी बनकर कार्य करना चाहिए। इसके बाद सभी ने केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी बहन सपना दीदी से प्रसाद एवं आशीर्वाद प्राप्त किया । आभार भाई लक्ष्मण समरवार जी ने किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों के साथ ही अनेको भाई बहन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811