Let’s travel together.

26 फरवरी को मावलखोह में लगेगा महाशिवरात्रि मेला, 24 फरवरी से 2 मार्च तक होंगे यज्ञ एवं मेले के आयोजन

0 46

– आयोजन की हो रही तैयारी
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल सिद्ध तपोभूमि मावलखोह मंदिर परिसर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल मेला का आयोजन होगा। यहां 24 फरवरी से 2 मार्च तक रुद्रयज्ञ सहित मेले के विविध आयोजन संपन्न किए जाएंगे। आयोजन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गढ़ी के मावलखोह शिवधाम में 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव अभिषेक एवं मेला का भव्य आयोजन होगा। यहां 24 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजनों की श्रंखला में सप्त दिवसीय श्री रुद्रमहायज्ञ एवं महाशिवरात्रि मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मंदिर के महंत रामदास महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। मेले की व्यवस्थाओं के लिए ग्राम पंचायत एवं आयोजन कमेटी द्वारा तैयारी की जा रही है। इसके लिए 20 फरवरी को बैठक भी बुलाई गई है। जिसमें नागरिकों से चर्चा कर महाशिवरात्रि पर मंदिर में शिव अभिषेक, मेला व यज्ञ आयोजन, परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, पानी की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, बिजली व्यवस्था पर चर्चा कर व्यवस्थाओं की समिक्षा की जाएगी। मेले में दुकाने टोकन से आवंटित की जाएंगी। यह आयोजन क्षेत्र का प्रसिद्ध आयोजन है तथा मावलखोह को सिद्ध तपोभूमि के रूप में ख्याति प्राप्त है। मान्यता है कि यहां भक्त जो भी मनोकामना लेकर आते हैं वह पूरी होती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811