Let’s travel together.

Twitter के ब्लू टिक वेरिफाइड यूजर्स अब कर सकेंगे 2 घंटे के वीडियो पोस्ट मस्क की घोषणा

86

Twitter के सीईओ एलन मस्‍क ने आज एक अहम घोषणा की है। इसके अनुसार अब ट्विटर ब्लू सत्यापित सदस्य अब अपने हैंडल पर घंटे की अवधि के वीडियो अपलोड कर सकते हैं। ये वीडियो 8 जीबी तक के डेटा वाले हो सकते हैं। मस्क लगातार इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कई बदलाव कर रहे हैं।

इसी क्रम में उन्‍होंने आज ट्वीट करके इस नई व्‍यवस्‍था की जानकारी दी। उनके इस ट्वीट पर यूजर्स के खूब रिएक्शन आए। कई लोगों ने इस कदम की सराहना की जबकि अन्य ने घोषणा की निंदा की। एक यूजर ने कहा, “यह पॉडकास्ट के लिए अच्छा कारण हो सकता है।

पिछले साल उन्होंने “ट्विटर 2.0 द एवरीथिंग ऐप” के लिए योजनाओं की घोषणा की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि एन्क्रिप्टेड डायरेक्ट मैसेज (डीएम), लंबे-चौड़े ट्वीट और पेमेंट जैसी विशेषताएं होंगी। मस्‍क ने ट्विटर की सशुल्क वेरीफिकेशन सर्विस भी लॉन्च की थी, जिसे ट्विटर ब्लू के नाम से जाना जाता है।

यह यूजर्स को सदस्यता शुल्क का भुगतान करके अपने प्रोफाइल पर ब्‍लू वेरिफाइड टिक की अनुमति देती है। यूजर्स को माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कई नई सुविधाओं और प्राथमिकता का भी एक्सेस मिला है।

अब मस्‍क ने एक नई सुविधा की घोषणा की है जो उन यूजर्स के लिए काम की साबित होगी जो कि लंबे समय तक वीडियो कंटेंट के साथ काम करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों में उकेरा विकसित भारत का सपना, भाषणों में रखे प्रभावी विचार     |     वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगी     |     बाबा पीर फतेह उल्लाह शाह साहब के तीन दिवसीय उर्स का समापन, कुल की दुआ में मांगी अमन-चैन की दुआ     |     गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811