Let’s travel together.

वार्ड में कचरा गाड़ीयों का सभी गलियों में पहुंचने का समय निर्धारण की योजना पर कामकर लागू करेंगे – विद्यायक मुकेश टंडन

0 88

विदिशा।  आपके विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत आज विदिशा विधायक मुकेश टंडन  ने वार्ड क्रमांक 11 में भृमण किया जिसमें रघुवंशी धर्मशाला के पास जल भराव की स्थिति की समस्या लोगों ने बताई जिस पर माननीय विधायक जी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यहां बड़ा नाला या ड्रेनेज सिस्टम से पानी निकासी की व्यवस्था की जाए जिससे जल भराव की स्थिति ना बने , पटेल गार्डन के पास में खाली पड़े प्लांट मैं गंदगी होने के कारण उस प्लांट के के मालिक को नोटिस देने की बात की ताकि प्लाट मालिक उसकी बाउंड्री बनाकर प्लांट को कवर्ड कर सके जिससे रेहवासियों द्वारा गंदगी ना की जाए। इसके पश्चात बेलन वाली गली में पहुंचे वहां पर नागरिकों द्वारा बताया गया की बरसात के समय जल भराव की स्थिति बनती है विधायक मुकेश टंडन  द्वारा अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण करके वहां पर नाला निर्माण या सीवेज के माध्यम से पानी निकासी की व्यवस्था की जाने के निर्देश दिए ताकि नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े

इसके बाद सिंधी कॉलोनी रोड पर नाले को दुरुस्त करने के निर्देश दिए एवं चालू कार्य को एस्टीमेट अनुसार निर्माण किया जाए। सिंधी कॉलोनी में हाई टेंशन लाइन कई घरों के पास से निकल कर गई हैं जिसका पोल भी टेढ़ा हो गया है जिससे मकान के पास हाईटेंशन लाइन एवं घरेलू विधुत कनेक्शन की केबिल आदि से नागरिकों की जान को खतरा बने रहने की संभावना बनी रहती है मौके पर ही मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के विदिशा जिले के जीएम अंकुर सेट को फोन पर संपर्क कर समस्या से इस समस्या से अवगत कराया इसके तुरंत बाद मौके पर ही जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को भेजा।

निरीक्षण में नागरिकों द्वारा बताया गया कचरा गाड़ी का निश्चित समय नहीं है जिसके कारण रहवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है  विधायक  मुकेश टंडन द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी योजना बनाई जाए कि प्रत्येक वार्ड में प्रत्येक गली में समय निर्धारण अनुसार कचरा गाड़ी कचरा संग्रहित करें जिससे नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े।


बार्ड 11 भृमण के दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, पार्षद प्रतिनिधि हिमांशु राजोरिया, सुमित मोतियानी, राजू शर्मा, सुनील सेन, कल्याण सिंह तीरथ राजपूत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे यह जानकारी भाजपा दुर्गा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |     आंगनवाड़ी केंद्र पर फूड किट वितरण,सुपोषित अभियान के तहत कुपोषित बच्चों को मिला पोषण आहार     |     CMHO पद पर दो दावेदार,एक अनार दो बीमार     |     ओवरटेक करने के चक्कर में 50 बारातियों से भरी बस डिवाइडर पर चढ़ी, 50 मीटर तक घिसटती रही बस, बड़ा हादसा टला     |     पीएम श्री शासकीय हाई स्कूल  में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल आयोजन     |     रायसेन जिले में सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस, हाईवे 18 पर ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान     |     दीवानगंज में मौसम का कहर, देर रात ओलावृष्टि और आंधी से मची अफरा तफरी, कई पेड़ हुए धराशाई     |     महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811