Let’s travel together.

गीदगढ़ पंचायत के गांव हिनोतिया में चल रही  क्रिकेट प्रतियोंगिता में हिनोतिया ने फाइनल मैच जीता

0 149

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

रायसेन जिले के ग्राम पंचायत गीदगढ़ में पिछले 8 दिन से क्रिकेट मैच चल रहा था। जिसका फाइनल हुआ।गीदगढ़ पंचायत के गांव हिनोतिया के ग्राउंड में जनपद पंचायत लीग मैच में 8 टीम ने भाग लिया था। भाग लेने वाली टीमों में शिलांग,मुस्काबाद, वासिया,गीदगढ़ टोला, सत्ती, गीदगढ़, हिनोतिया, एवं महुआखेड़ा आदि गांव की टीम थी। सेमीफाइनल में 4 टीम पहुंची थी जिनमें हिनोतिया के सामने वासिया एवं गीदगढ़ के सामने गीदगढ़ टोला थी जिसमे पहला मैच हिनोतिया ने जीत कर फाइनल मैं जगह बनाई वहीं दूसरा मैच गीदगढ़ ने जीतकर फाइनल में पहुंची थी। गीदगढ़ एवं हिनोतिया के बीच में फाइनल हुआ जिसमें 8 ओवर में हिनोतिया ने 89 रन का लक्ष दिया था जवाब में गीदगढ़ 8 ओवर में 6 विकेट पर 72 रन ही बना सकी और हिनोतिया ने फाइनल मुकाबला बड़ी आसानी से जीत लिया।

प्रथम पुरस्कार में हिनोतिया को ट्रॉफी के साथ 5100 रुपए के साथ सम्मानित किया वही द्वितीय पुरस्कार गीदगढ़ टीम को ट्रॉफी के साथ 1100 रुपए के साथ सम्मानित किया। जिसमे आयोजक कर्ता वार्ड क्रमांक 3 जनपद सदस्य अंबाडी शर्मिला चरन सिंह अहिरवार थे। फाइनल मैच में गांव के कई ग्रामीण उपस्थित हुए जिनमें शुभम विराट धाकड़, हरिनारायण सिंह, दुर्जन सिंह, भरोसी लाल, नारायण सिंह लोधी, लुकमान खान, केसर सिंह, मनोज मालवीय, रसीद खान, आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |     स्काउट-गाइड एवं विद्यार्थियों ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर सिलवानी में जश्न पटाखों और मिठाइयों के साथ मनाया विजय उत्सव     |     मदनी में लगातार सिंचाई मोटर्स पंप की चोरियां,दर्जनों ग्रामीण पहुंचे थाने     |     अनिश्चितकालीन हड़ताल के साथ धरने पर बैठे पटवारी     |     दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने बचाई अपनी सीट, घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को करीब 6 हजार वोटों से हराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811