Let’s travel together.

नर्मदा नदी से प्रतिबंध के बाबजूद मशीनो और पंडूब्बी से की जा रही रेत की निकासी,अधिकारियो पर खड़े हो रहे सबाल

0 203

रेत माफिया कर रहे अवैध तरीके से काम खनिज विभाग के अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे नहीं करते कोई कार्यवाही

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर जिले में इन दोनों रेत माफिया अपने मनमाने तरीके से रेत का धंधा चला रहे हैं और जिले के खनिज विभाग के अधिकारी अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे है सीहोर जिले में जितने भी रेत नाके बनाए गए हैं वहां पर डंपरों से रेत की कटिंग होती है लेकिन खनिज विभाग के कोई भी कर्मचारी इन नाकों पर नहीं बैठे रेत ठेकेदार ने अपने कर्मचारी बैठा रखे हैं और जो रेत की कटाई होती है उसे अवैध तरीके से रेत ठेकेदार के कर्मचारी बेच रहे हैं फिर भी खनिज विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है

यही नहीं इन नाकों पर अवैध वसूली भी की जा रही है बुधनी के गडरिया नाले पर जो नाका बना हुआ है वहां पर डंपरों से रेत की कटिंग की जाती है उसे अवैध तरीके से भोपाल बेची जा रही है लेकिन जिले के खनिज अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं।


वही नर्मदा नदी में अवैध तरीके से 20 से 25 पनडुब्बिया चल रही है इनसे रेत निकली जा रही है जैसे सातदेव,सीलकंठ , तीगाली, अंबा, डीमावार ,बाबरी, और नाव से भी बड़ी मात्रा में रेत निकल जा रही है फिर भी खनिज विभाग के इंस्पेक्टर और अधिकारी मौन बैठे हैं
रेत ठेकेदार ने अवैध तरीके से जहाजपुरा में रेत का अवैध स्टॉक कर रखा है वहां पर नदी में पोकलेन और जेसीबी मशीन चल रही है बिना किसी परमिशन के लेकिन अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं
सीहोर जिले से नर्मदा नदी से रेत निकालकर बेची जा रही है और रॉयल्टी दूसरे जिलों की काटी जा रही है लेकिन जिले के खनिज विभाग के अधिकारी अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं जबकि सबसे बड़ी बात यहां है कि जितनी भी रॉयल्टी काटी जाती है उसका पूरा पेमेंट ऑनलाइन होना चाहिए लेकिन रेत ठेकेदार पूरा पेमेंट केश में लेते हैं और सबसे बड़ी बात तो ये ही की शासन द्वारा 250 घन मीटर रॉयल्टी है लेकिन ₹900 घन मीटर में रॉयल्टी दी जा रही है इस तरह राजस्व को और सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है जबकि पिछले वर्ष जो टेंडर हुआ था उससे कम दाम में इस वर्ष टेंडर हुआ है और रेत ठेकेदार अपने मन माने तरीके से काम कर रहा है और अधिकारी मौन बैठे हैं कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है

इस पूरे मामले पर सीहोर कलेक्टर बालागुरु.के ने बताया कि हमारे द्वारा टीम बना दी गई है लगातार टीम काम कर रही है आपके माध्यम से जो बिंदु बताए गए हैं सभी बिंदुओं को लेकर जिला खनिज अधिकारी से चर्चा करके नियम अनुसार कार्यवाही करते हैं जहां अनियमित पाई गई वहां पर भी हम कार्यवाही करेंगे

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811