Let’s travel together.

तेज रफ्तार बस से टकराने वाले युवक ने उपचार के दौरान तोड़ दी दम 

0 46

 देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

बीते दिन एक शक्ति कंपनी की यात्री बस ने बाइक चालक को जबरदस्त टक्कर मार दी थी तथा बसचालक बस भगाकर ले गया था परन्तु पुलिस की तत्परता से सलामतपुर पुलिस ने बस को अपनी हिरासत में ले लिया था इस संबंध में सांची पुलिस ने बाइक चालक की पहचान रूपेश पिता निहाल सिंह अहिरवार वार्ड नं 3 कानाखेडा कला सांची के रूप में की थी तथा गंभीर हालत में घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया परन्तु गंभीर हालत होने के कारण उसे विदिशा रिफर कर दिया गया तथा विदिशा से भी उसकी नाजुक हालत को देखते हुए भोपाल रिफर कर दिया था बताया जाता हैं कि देरशाम भोपाल में उपचार के दौरान उस दुर्घटना ग्रस्त युवक की दुखद मौत का समाचार मिला ।मृतक वार्ड नं 3 का निवासी था एवं वार्ड नं3 मे ही अहिरवार धर्म शाला एवं मंदिर है आज रविदास जयंती के अवसर पर आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम पूर्व नियोजित होना था परन्तु घायल युवक की मृत्यु का समाचार मिलते ही कार्यक्रम समीति द्वारा शोकस्वरूप सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिये ।तथा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पर्यावरण दिवस पर आईएएसई के प्रशिक्षणार्थियों का शानदार प्रदर्शन, पोस्टर प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रगत अध्ययन संस्थान में पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |     महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर “ईको-सृजन 2026” का सफल आयोजन     |     सौतेले भाइयों पर धोखाधड़ी कर जमीन बेचने का आरोप     |     नमो शिवपुरी का पर्यावरण संकल्प: मेडिकल कॉलेज में ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण     |     विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवपुरी कॉलेज में पौधारोपण: छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ     |     हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811