Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. कुड़रिया ने की सौजन्य भेंट

0 37

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से राजनिवास सर्किट हाउस रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलगुरू प्रो. राजेन्द्र कुमार कुड़रिया ने सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कुलगुरू के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय व इससे सम्बद्ध महाविद्यालय नई उचाइयाँ छूएंगे। उन्होंने अपेक्षा की कि स्वरोजगार व रोजगार से संबंधित नवीन व उपयोगी पाठ्यक्रम संचालन में भी कुलगुरू की भूमिका होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में आईटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है जो युवाओं के लिये वरदान साबित होगा।

सौजन्य भेंट में कुलगुरू ने उप मुख्यमंत्री जी को आश्वस्त किया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय व महाविद्यालय को और आगे ले जाने के सभी प्रयास किये जायेंगे। इस अंचल की संभावनाओं को दृष्टिगत रखकर नये पाठ्यक्रम संचालित होंगे। प्राचीन भारतीय इतिहास को आर्टिफिसियल इटेलीजेन्स से सम्बद्ध कर पाठ्क्रम प्रारंभ करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सोलर पैनल की स्थापना भी कराई जायेगी ताकि सोलर बिजली का उपयोग हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित,126 आवेदनों में से 110 का हुआ त्वरित समाधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811