Let’s travel together.

रेलवे ट्रेक पर मिला शव,पुलिस ने शिनाख्त करा शव परिजनों को सौपा

0 421

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

ग्राम दीवानगंज सेमरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर को रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई इसकी सूचना दीवानगंज चौकी पर दी गई सूचना मिलने के तुरंत बाद चौकी प्रभारी बीरबल सिंह अपने दल बल के साथ रेलवे स्टेशन दीवानगंज के रेलवे ट्रैक पर पहुंचे वहां पर एक युवक की लाश पड़ी हुई थी लाश पूरी तरह से डैमेज हो गई थी उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था वहीं पर रेलवे ट्रैक के पास मोबाइल पड़ा हुआ मिला मोबाइल भी पूरी तरह टूट गया था पुलिस ने मोबाइल नंबर के ईएमआई नंबर को साइबरसेल को भेजा साइबर सेल से जानकारी मिली कि नंबर तोरण सिंह लोधी का है तोरण सिंह लोधी ग्राम सेमरा का रहने वाला है उसके परिजन को बुलाकर शव की पहचान कराई पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच में लिया है तोरण सिंह का शव को दीवानगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम कराने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811