दीवानगंज पुलिस ने 20 क्वार्टर के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार ,बनाया आबकारी 8 के तहत केस
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
पुलिस चौकी दीवानगंज पर मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेचने के लिए लेकर जा रहा है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दीवानगंज पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। जिसे प्रधान आरक्षक सुनील लोधी ,आरक्षक सूरज वर्मा द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 20 क्वार्टर लाल शराब के जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। प्रधान आरक्षक सुनील लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति शराब लेकर नर खेड़ा में बेचने ले जा रहा है मौके पर पहुंचे तो आरोपी की तलाशी लेने पर 20 क्वार्टर लाल शराब के मिले जिनकी कीमत 2000 बताई जा रही है। उक्त व्यक्ति शराब लेकर बेचने जा रहा था। उक्त शराब जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।