Let’s travel together.

भोपाल से सलामतपुर तक शनिवार को रोड पर किया पैच वर्क रविवार सुबह उखड़ा

0 80

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल भानपुर से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40 किलोमीटर हाईवे की सड़क पर इन दिनों ठेकेदार द्वारा पैचवर्क का कार्य किया जा रहा है। जो पैच वर्क किया जा रहा है वह कुछ ही घंटे टिक पाता है और उखड़ने लगता है। इससे पहले भी ठेकेदार द्वारा कई जगह से चटके हुए पैचवर्क को हटा कर दूसरा पेच वर्ग किया गया था इसके बाद भी फिर से पैच वर्क जगह-जगह से चटक गया है। इसके अलावा भी रोड में जगह-जगह कई गहरे गड्ढे बने हुए हैं इन गड्ढों को ना भरकर पेज वर्ग की खानापूर्ति की जा रही है।


शनिवार दोपहर को बालमपुर, कुलहड़िया, दाल मिल चौराहा दीवानगंज पर पेज वर्ग किया गया था मगर रविवार सुबह इन सभी जगह पर गिट्टियां हि गिट्टियां नजर आने लगी है। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोड पर किस हद तक पेज वर्ग में भ्रष्टाचार चल रहा है। बालमपुर ,दीवानगंज, कुलहड़िया के ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा रोड पर लीपा पोती कर रहा है। इसकी जांच होना चाहिए भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित देहरी, बालमपुर , दीवानगंज फैक्ट्री चौराहा पर पैचवर्क चटका हुआ नजर आ रहा है भोपाल से लेकर विदिशा , सलामतपुर, सांची,सागर, रायसेन, अशोक नगर कुरवाई, बीना, सिरोंज,तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग का ज्यादा उपयोग वाहन चालक किया करते हैं।
इतना घटिया किस्म का पेचवर्क होने के बाद भी कोई भी विभागीय अधिकारी जांच नहीं कर रहा है। जबकि इस रोड पर रोजाना कमर्शियल वाहनों से करोड़ों रुपए का टैक्स लिया जा रहा है टैक्स के हिसाब से रोड की सही तरह से देखभाल नहीं हो पा रही है। जिसका खामियाजा आम नागरिक को भुगतना पड़ रहा है भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर टोल टैक्स से एमपीआरडीसी को रोज करोड़ों रुपए टैक्स मिल रहा है। इसके बावजूद भी रोड हालत चिंता जनक बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811