Let’s travel together.

जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

0 350

रायसेन। कलेक्टर अरविन्द दुबे के  निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री के मार्गदर्शन में विकासखंड बेगमगंज के फ्लोराइड प्रभावित ग्राम पांडाझिर, सलैया,परसौरा एवं बेरखेड़ी बी जी के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में राष्ट्रीय फ्लोरोसिस निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर की टीम में डॉक्टर एमडी भारती जिला फ्लोरोसिस नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम टीम के डॉक्टर बब्लू साहू के साथ संयुक्त रूप से टीम द्वारा बच्चों का फ्लोरोसिस परीक्षण किया गया जिसमें कई बच्चे संभावित डेंटल फ्लोरोसिस से ग्रसित मिले जो बच्चे प्रभावित मिले उनका यूरीन सैंपल टेक्नीशियन डेनिस जार्ज के द्वारा लिया गया एवं जो बच्चे जिस स्रोत का पानी पी रहे हैं उनके पानी का सैंपल लिया गया जिनकी जांच जिला फ्लोरोसिस लैब जिला चिकित्सालय में की जाएगी साथ ही सभी संभावित डेंटल फ्लोरोसिस से प्रभावित बच्चों को चिन्हित कर लिया गया एवं आवश्यक उपचार के रूप में टीम द्वारा कैल्शियम विटामिन सी एवं मल्टीविटामिन की दवाइयां उपलब्ध कराई गई.

डॉ भारती  द्वारा ग्रामीणों एवं स्कूल शिक्षकों तथा बच्चों को विस्तार से फ्लोरोसिस बीमारी के बारे में पेंपलेट पोस्टर के माध्यम से बताकर जागरूक किया एवं फ्लोरोसिस बीमारी से बचने के उपाय बताए गए जिसमें बताया गया कि दवाइयों के साथ-साथ अपने दैनिक जीवन में दूध दही एवं हरी सब्जियों का इस्तेमाल ज्यादा करें एवं पीने के पानी में 1 पीपीएम से ज्यादा फ्लोराइड वाले पानी का इस्तेमाल पीने में ना करें अगर आप 1पीपीएम से ज्यादा फ्लोराइड वाले पानी का इस्तेमाल पीने में करते हे व्यक्ति फ्लोरोसिस से ग्राशित हो सकता हे जिसमें तीन प्रकार के फ्लोरोसिस रोग हो सकते हे डेंटल फ्लोरोसिस, स्केलटन फ्लोरोसिस एवं नॉन स्केलटन फ्लोरोसिस रोग हो सकते हे इस मौके पर शिक्षक एवं ग्रामीण जनों के साथ स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ एएनएम आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811