Let’s travel together.

गौशाला में लगे 7 लोहे के गेट तोड़कर ले गये चोर 

0 129

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गीदगढ़ में बीती रात अज्ञात चोरों ने गौशाल मैं लगे लोहे के सात गेट तोड़कर रफू चक्कर हो गए।
सुबह जब सरपंच सचिव को जानकारी मिली तो घटनास्थल पर जाकर देखा तो मेन गेट टूटा हुआ पड़ा था। अंदर के सात लोहे के गेट गायब थे। सरपंच लीला किशन अहिरवार सचिव हेमेंद्र तिवारी द्वारा दीवानगंज चौकी पर इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह दांगी अपने पुलिस जवान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
सरपंच सचिव ने बताया की सभी लोहे के गेट गौशाला में लगे हुए थे जिनको अज्ञात चोरों द्वारा रात में दीवार तोड़कर चुरा ले गए जिनकी कीमत लगभग 40 हजार से लेकर 50 हजार है। मेन गेट जंजीर से बना हुआ था इसलिए इसको चोट नहीं ले जा पाए नहीं तो या गेट भी चोरी हो जाता।
बता दे की गौशाल गिदगड कि गौशाला 37 लाख 85 हजार रुपए से बनाई गई हैं जिसमें पानी और बिजली की कमी होने के कारण पशुओं को नहीं छोड़ गया है जबकि पंचायत द्वारा जिला कलेक्टर, जनपद सीईओ तक सरपंच सचिव द्वारा पानी और बिजली के लिए आवेदन तक दे चुके हैं। मगर इसकी कोई व्यवस्था नहीं हुई। पानी बिजली नहीं होने के कारण कोई चौकीदार भी नहीं रहता है। जंगल का इलाका होने के कारण यहां पर जंगली जानवरों का डर भी बना रहता है। 2 साल से गौशाला लावारिस हालत में पड़ी हुई है। जिससे अब गौशाला भी क्षति ग्रस्त होने लगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता विषय पर हुई गंभीर चर्चा     |     सचिव के दोहरे प्रभार के चक्कर में सगवाल पंचायत बदहाल, गंदगी का अंबार     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माड्यूलर आपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण      |     बिना समुचित सुरक्षा उपाय के स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ई-रिक्शा, ऑटो एवं वैन की यातायात पुलिस द्वारा औचक जांच     |     लगातार बीसवें साल भी भक्ति भाव से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा     |     अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुर्नविकसित सांची रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण     |     गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न     |     19 जुलाई को भोपाल में होगी भव्य अगवानी,आचार्य श्री समय सागर महाराज का वर्षायोग चातुर्मास भोपाल में     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण, विधायक बोले- मोदी और सिंधिया के प्रयासों से मिला नया स्वरूप       |     15 करोड़ का ‘शोपीस’ बना सांची स्टेशन! भव्य लोकार्पण के बीच खुली दावों का पोल,बुलेट की स्पीड से निकल जाती हैं ट्रेनें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811