Let’s travel together.

अम्बाड़ी में सास-बहू सम्मेलन के जरिये छोटे परिवार के फायदे बताए गए

0 193

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अम्बाड़ी गांव में  स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सास-बहू सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को छोटे परिवार के फायदों के प्रति जागरूक करना था।एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने सरल भाषा में सास-बहू से बातचीत करते हुए परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटा परिवार बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिरता के लिए फायदेमंद है।


सम्मेलन में सही विवाह की आयु 18 वर्ष से अधिक और बच्चों के बीच 3 साल का अंतराल रखने पर जोर दिया गया। सासों से बहुओं को इस निर्णय में सहयोग देने की अपील की गई। इसके अलावा, परिवार कल्याण योजनाओं, क्षतिपूर्ति राशि और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी गई। भ्रांतियों को दूर करते हुए महिलाओं को समझाया गया कि सीमित परिवार से सामाजिक और आर्थिक विकास संभव है।
कार्यक्रम में आशा सुपरवाइजर माया प्रजापति ,आशा कार्यकर्ता आशा सेन और राधा साहू ने विशेष भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811