Let’s travel together.

विंध्य सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित किया गया स्वास्थ्य सह जन समस्या समाधान शिविर

0 53

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि  विंध्य क्षेत्र ने सेना, राजनीति व न्याय आदि क्षेत्रों में ख्यातिलब्ध शख्सियत देकर विंध्य का गौरव बढ़ाया है। चित्रकूट में भगवान राम ने वनवास के दौरान प्रवास किया था, इसके साथ ही विंध्य क्षेत्र सांस्कृतिक दृष्टि से विशिष्ट स्थान रखता है, वहीं यह क्षेत्र विकास में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सिंचाई के लिए नहरों का जाल बिछाया जा रहा है और सकारात्मक तथा रचनात्मक कार्य से विंध्य का नाम ऊंचा हो रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में आज जबलपुर के बारहा स्थित रॉयल हेरीटेज पब्लिक स्कूल प्रांगण में श्री विंध्य सांस्कृतिक मंच द्वारा विशाल स्वास्थ्य सह जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद श्री आशीष दुबे, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक श्री सुशील तिवारी इंदु, श्री अशोक रोहाणी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासकीय और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के स्किल का लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि सांसद व विधायक निधि से सांसद और विधायक गरीब बच्चों को बढ़ाने का बीड़ा उठायें। क्योंकि भारतीय संस्कृति में अन्नदान, शिक्षादान और कन्यादान का विशेष महत्व है। इसलिये समाज की उन्नति की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि सभी को समाज की चिंता करनी चाहिए। जबलपुर व प्रदेश के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय हो, यहां की संभावनाओं को तलाशे और पूरे क्षेत्र को इको टूरिज्म बनायें। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा की स्वच्छता के लिए हर संभव प्रयास करें, इसके लिये वे आवश्यक धनराशि भी सुनिश्चित कराई जायेगी। कार्यक्रम में नि:शक्त जनों को ट्राइसाईकल का वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य शिविरों के साथ-साथ मिलिट्री द्वारा रखे गये हथियारों का प्रदर्शन को देखा गया। कार्यक्रम में मिलिट्री बैंड व बघेली गीत की धुन ने सभी को भावविभोर कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811