Let’s travel together.

रीवा में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम में हुए शामिल उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

0 53

युवा अपनी ऊर्जा का सदुपयोग कर राष्ट्र को करें सशक्त – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि स्वस्थ समाज सशक्त आर्थिक रूप से संपन्न भारत के निर्माण के लिये महत्वपूर्ण है। हम स्वस्थ एवं प्रसन्न रहेंगे तो अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिये सहजता से एकाग्रचित्त होकर प्रयास कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने से बीमारियाँ कोसों दूर रहेंगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मनाये जा रहे राष्ट्रीय युवा दिवस में अपने भीतर की ऊर्जा का सदुपयोग समाज एवं देश के हित में करें और देश को विश्व गुरू बनाने में योगदान दें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के कदम यदि नशे की राह की ओर बढ़ गए तो विकास निरर्थक हो जाएगा। रीवा के मार्तण्ड स्कूल क्रमांक-एक में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी को युवा दिवस की बधाई दी। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने बहुत कम उम्र में ऐसी ख्याति प्राप्त की जिससे दुनिया में उनका नाम हुआ। स्वामी विवेकानंद की यह भविष्यवाणी साकर हो रही है कि भारत विश्वगुरू बनेगा। 21वीं सदी में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ते हुए विश्व गुरू बनने के करीब पहुंच चुका है। हमारा देश आर्थिक महाशक्ति के तौर पर उभरा है। स्वामी विवेकानंद जी का जीवन न केवल हमें मार्ग प्रशस्त करता है वरन उनके द्वारा दिये गये वाक्य हमें जीवन में आगे बढ़ने में मददगार है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र को अपने जीवन में उतारकर राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य पूरा करने में समवेत होने का आह्वान किया। विधायक मनगवां इंजी. नरेन्द्र प्रजापति, प्रभारी आईजी श्री साकेत प्रकाश पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |     महालक्ष्मी व्रत को लेकर तैयारियां तेज, घर-घर बन रहे मिट्टी के हाथी     |      स्कूल में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम     |     रायपुर में अ. भा. दिगंबर जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन 29को     |     आंगनबाड़ी मिलन समारोह ग्राम सांकरा में धूमधाम से संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811