Let’s travel together.

उधार पैसे नहीं दिए तो दोस्त ने दोस्त को उतार दिया मौत के घाट, डेढ़ महीने से लापता था व्यापारी ,पुलिस ने किया खुलासा..

0 67

मध्य प्रदेश के सतना जिले में डेढ़ महीने से लापता कपड़ा व्यापारी प्रकाश लालवानी की हत्या हुई थी, दोस्त ने ही पैस नहीं देने पर पत्थर से कुचलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था ,हत्या कर शव को खंडहर नुमा मकान में छुपाकर रफूचकर हो गया था, सतना पुलिस ने आरोपी को शिमला से पकड़ लिया है। आरोपी किराए का मकान लेकर शिमला में रह रहा था।

कपड़ा व्यापारी अचानक हो गए थे गायब …

कर्ज से परेशान दोस्त ने दूसरे व्यापारी दोस्त की हत्या कर दी। मामला दस अप्रैल झूलेलाल जयंती के दिन का है। कपड़ा व्यापारी प्रकाश लालवानी अचानक लापता हो गए थे, परिजनों ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी, पुलिस मामले की जांच कर रही थी लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। इधर सतना का व्यापारी वर्ग आक्रोशित था। धरना प्रदर्शन होते रहे। दवाब में आई पुलिस ने सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की थी। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली ,मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। मृतक की आखिरी लोकेशन बगहा मिली और आखिरी कॉल संदीप गौतम से होना पाया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर संदीप को शिमला से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर शव बगहा के पास बने सेप्टिक टैंक से बरामद किया है। साथ ही मृतक की मोटरसाइकल पन्ना जिले के सामुदायिक क्रेंद्र से लावारिस हालत में बरामद की गई। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया।

आरोपी की माने तो वो कर्ज से परेशान था, आरोपी ने लालवानी से उधार का ढाई लाख रुपए मांगे लेकिन लालवानी ने उधारी का पैसा देने से साफ मना किया था। गुस्से में आकर संदीप ने हत्या कर दी और शव को खंडहर में फेंककर उसके ऊपर मिट्टी डाल दी। साथ ही बगल के एक ढाबे से हरा कपड़ा लाया और शव को छुपाने की कोशिश की थी, इस मामले में पुलिस ने पिछले डेढ़ माह में करीब ढाई सौ सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन कोई सुराग नहीं मिला ,सतना पुलिस की अलग – अलग  टीम पांच राज्यों ने प्रकाश की तलाश करती रहीं ,आखिरकार मुखबिर की सूचना पर संदीप पर संदेह हुआ और फिर मामले का खुलासा हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन महीने में चोर नहीं पकड़ पाई बरेली पुलिस     |     डिजिटल जनगणना में शिवपुरी का नवाचार: देश में पहली बार नेविगेशन से जोड़ा HLBC, बाउंड्री का भ्रम खत्म     |     लोजपा की टीम; प्रदेश में संगठन विस्तार और जमीनी मजबूती पर हुई सार्थक चर्चा     |     पीड़ितों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने वाले एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे को मिला रुस्तमजी अवार्ड     |     जिले के 27 भाजपा मंडलों में प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा     |     श्रीराम कथा भवसागर से पार उतारती है – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बूँद बूंद पानी को तरसे ग्रामीण,हर घर नल जल योजना हुई फेल     |     आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश,भीषण गर्मी से मिली राहत     |     नाबालिग के लापता होने से दुष्कर्म के आरोप तक की कहानी,गरमाई सियासत     |     जून की तपिश में गहराया जल संकट, अंबाडी पंचायत ने शुरू कराई बोरों की सफाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811