– रामचरितमानस सांस्कृतिक कल्याण समिति कराएगी आयोजन
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के गैरतगंज नगर के पाठा मोहल्ला स्थित खेड़ापति माता मंदिर के पास स्थित मानस भवन परिसर में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 19 जनवरी से किया जाएगा। पंच दिवसीय इस आयोजन को श्रीरामचरितमानस सांस्कृतिक कल्याण समिति द्वारा 19 से 23 जनवरी तक कराया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से सायं 5 बजे तक आयोजित होगी। आयोजन में कथा प्रवक्ता आचार्य शान्तनु महाराज श्री रामायण फाउंडेशन, प्रयागराज कथा का वाचन करेगे। कथा में मंच का संचालन तथा प्रवचन पंडित वेदाचार्य महाराज करेगे। आयोजन का शुभारंभ 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे शोभा यात्रा के साथ होगा। यह शोभा यात्रा श्रीरामजानकी बड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। समिति ने सभी भक्तजनों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में भाग लें।