Let’s travel together.

कुर्मी समाज की बैठक में सामाजिक भवन निर्माण की रूपरेखा तय,सामाजिक लोग करेगें सहयोग

0 87

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

क्षत्रिय कुर्मी समाज की बैठक का आयोजन शनिवार को पटेल कृषि फार्म समनापुर कलां में किया गया। बैठक में सामाजिक भवन निर्माण को लेकर रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद सामाजिक बंधुओ ने सहयोग करने पर स्वीकृति दी।कुर्मी समाज की बैठक का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज के वरिष्ठ नरेंद्र पटेल एवं बेगमगंज विधायक प्रतिनिधि रविन्द्र पटेल द्वारा की गई। कुर्मी समाज के अध्यक्ष आनंद पटेल आलमपुर द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर किया। वही पूर्व अध्यक्ष निरंजन गोल्डी पटेल ने बैठक में मौजूद अन्य अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में विशेष रुप से कुर्मी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकृष्ण गौर, अशोक पटेल, कस्बा गैरतगंज के देवेंद्र पटेल, रामस्वरूप गौर भानपुर गंज, गोविंद गौर समनापुर कलां, जिला उपाध्यक्ष बालक्रेश पटेल पापड़ा, प्रदीप पटेल सहित अन्य का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे राकेश गौर ने बैठक की रूपरेखा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वही समाज के पूर्व अध्यक्ष गोल्डी पटेल ने भवन निर्माण हेतु जमीन खरीदी से लेकर भवन के निर्माण का स्टीमेट सामाजिक बंधुओ के समक्ष रखा। जिस पर सभी की सहमति से भवन निर्माण की रूपरेखा तय की है। कार्यक्रम को नरेंद्र पटेल, रब्बू पटेल, देवेंद्र पटेल, गगन गौर, मधुसूदन गौर, साहब सिंह पटेल, दिनेश पटेल कहुला, राजेश पटेल समनापुर कलां, अनुराग गौर, वीरेन्द्र गौर, डॉ केशव गौर किटोरा द्वारा भी संबोधित किया गया। बैठक में क्षेत्र के जगदीश पटेल, रामगोपाल मकरेछिया, गिरजाशंकर गौर, ओमप्रकाश गौर, अरविंद पटेल, मदनगोपाल, रोहित पटेल, दीपेश गौर, प्रदीप गौर, महेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में कुर्मी समाज के लोग शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत     |     सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस     |     1 जुलाई से बड़ा बदलाव, ग्रामीणों को मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने तेज की तैयारियां     |     बिना ड्राइवर और बिना चाबी के चल पड़ा ट्रक, सीमेंट की बेंच तोड़ पेड़ से टकराया, टला बड़ा हादसा     |     पंचायत का सराहनीय कदम, बदलेगी श्मशान घाट की तस्वीर, सम्मानजनक अंतिम संस्कार की मिलेगी सुविधा     |     गाली-गलौज, धमकी और रास्ता बाधित करने का आरोप, तीन महिलाओं ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार     |     9 सूत्रीय मांगों को लेकर 30 जून को पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, मुख्यमंत्री के नाम रहेगा संबोधित       |     जिले में 28 जून से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान     |     विधायक देवेंद्र जैन की आत्मीयता: शिवपुरी मेले में वात्सल्य गृह के बच्चों संग साझा की खुशियां     |     शिवपुरी-पोहरी ओवरब्रिज का काम सुस्त, दो साल बाद भी अधूरा; जनता हलकान       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811