Let’s travel together.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएँ दी

0 60

व्यक्तिगत प्रगति के साथ समाज-कल्याण में भी युवा निभायें अपनी भूमिका: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा का स्रोत है। उनका यह ऐतिहासिक कथन कि “21वीं सदी भारत की होगी,” आज के समय में प्रासंगिक है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है। इस सपने को साकार करने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी क्षमताओं और ऊर्जा का उपयोग केवल व्यक्तिगत प्रगति के लिए ही नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश के कल्याण के लिए करें। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस की प्रदेश और देश के युवाओं को शुभकामना दी है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि वर्तमान समय युवाओं के लिए अनगिनत अवसरों से भरा है। शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार के क्षेत्र में काम करते हुए युवा भारत को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति का सही दिशा में उपयोग ही भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनाएगा। स्वामी विवेकानंद के विचार न केवल युवाओं को सशक्त बनाते हैं, बल्कि हमें समाज और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी एहसास कराते हैं। उन्होंने युवाओं को यह संदेश दिया कि वे केवल अपने सपनों को पूरा करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के लिए भी अपनी भूमिका निभाएँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811