Let’s travel together.

संसार ही सरोवर हैं जीव ही हाथी है-भागवताचार्य श्री विष्णु प्रसाद दीक्षित

0 35

सुरेंद्र जैन धरसीवां
सोन्डरा गांव के श्री राधा भवन में महेंद्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस भागवताचार्य श्री विष्णु प्रसाद जी दीक्षित ने कि गज ओर ग्राह की कथा में कहा कि संसार ही सरोवर हैं जीव ही हाथी है
आचार्यश्री ने आगे कहा कि उसी में ग्राह रूपी काल रहता है जब जीव रूपी हाथी को काल रूपी ग्राह पकड़ लेता है जीव रूपी हाथी जिनको अपना समझता है संकट की घड़ी में सभी दरकिनार हो जाते हैं तब जीव रूपी हाथी भगवान को पुकारता है तब भगवान उसका कल्याण करते हैं
आगे बामन चरित्र का श्रवण कराते हुए आचार्यश्री ने सूर्यवंश का वर्णन किया तत्पश्चात भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा श्रवण कराते हुए भक्तों को भक्ति में सराबोर कर दिया।जैसे ही भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ पूरा कथा स्थल भक्ति भाव से झूम उठा और नृत्य करते हुए जन्मोत्सव की भक्तों ने खुशियां मनाई

मांस मदिरा बर्बादी का कारण
श्रीमद भागवत कथा के दौरान भागवताचार्य श्री विष्णु प्रसाद दीक्षित जी ने कहा कि मांस मदिरा का सेवन सनातन धर्म और वेदों के विपरीत है हमारा धर्म हमें कल्याण का मार्ग दिखाता है यदि कोई भी अपने धर्म ओर वेदों के विपरीत जाकर मांस मदिरा का सेवन करते हैं तो उनका जीवन बर्बाद हो जाता है
कोई भी घर परिवार गांव शहर प्रदेश ओर देश तभी उन्नति करता है तभी वहां सुख शांति समृद्धि होती है जब लोग मांस मदिरा और व्यसनों से दूर रहते हैं
आचार्यश्री ने भक्तों को बताया कि मांस मदिरा सेवन से घर परिवार की सुख शांति समृद्धि समाप्त होती है इसीलिए जिन गांवों के या जिन शहरों के लोग या जिन परिवारों के लोग मांस मदिरा से दूर रहते हैं वह तेजी से तरक्की करते हैं और वहां सुख शांति बनी रहती है
आचार्यश्री ने ग्रामीणों को मांस मदिरा आदि व्यसनों से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया
श्रीमद भागवत कथा महापुराण में आयोजक महेंद्रा स्पंज एंड पावर लिमिटेड के डायरेक्टर ईश्वर प्रशाद अग्रवाल श्रीमती विमला देवी अग्रवाल मनोज अग्रवाल महेंद्र अग्रवाल दीपेश अग्रवाल अनिमेष अग्रवाल सपरिवार शामिल हुए

Leave A Reply

Your email address will not be published.

15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित,126 आवेदनों में से 110 का हुआ त्वरित समाधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811