Let’s travel together.

लायंस क्लब सचिव के जन्मदिवस के द्वितीय दिवस के अवसर पर मानव सेवा न्यास में हंगर एक्टिविटीज आयोजित

0 260

विदिशा। लायंस क्लब विदिशा हमेशा से ही निर्धन, असहाय, गरीब लोगों की सेवा में तत्पर रहा है।सदैव क्लब के साथी क्लब के साथ-साथ अपने निजी जीवन में भी पीडि़त मानव की सेवा में दान पुण्य करने में, सेवा करने में अग्रणी रहे हैं। ‌ लायंस क्लब विदिशा के युवा साथी एवं क्लब सचिव लायन अभय राज पचौरी ने अपना जन्म दिवस के दो दिवस पूर्व से रक्तदान शिविर का आयोजन कर जन्मदिवस मनाना प्रारंभ किया। आज दूसरे दिन एवं जन्मदिवस के पूर्व दिवस के अवसर पर मानव सेवा न्यास में असहाय वृद्ध, निर्धन एवं गरीब लोगों को अपने हाथों से खाना खिलाकर अपने जन्मदिवस को गौरवान्वित किया। मां सरस्वती अनूप एवं अन्नपूर्णा देवी की पूजन के साथ एवं उपस्थित सभी लोगों ने भजनों के साथ भोजन प्रारंभ किया। जिसमें लगातार लायन साथी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। ‌‌ लायन अभय राज पचौरी अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहकर वृद्ध जनों का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे, क्लब अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉक्टर रवि साहू लायन रामू राम जाट, लायन के सी प्रजापति, लायन अमित सनस, कवि एवं लायन सत्येंद्र धाकड़ , लायन घनश्याम स्वर्णकार आदिसाथी। जो निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे थे। ‌ सादगी की मूर्ति लायन अभय राज पचोरी को अपने संबोधन में अध्यक्ष ने उनको सुख ,शांति समृद्धि, यश, कीर्ति एवं स्वस्थ रहें ऐसी प्रभु से कामना करते हुए उनको अपनी हार्दिक मंगल शुभकामनाएं प्रदान की। एवं बधाई दी।सभी लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन लायन डॉक्टर रवि साहू एवं आभार व्यक्त लायन सत्येंद्र धाकड़ ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |     28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित      |     हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के हित में हस्तक्षेप याचिका स्वीकार्य : स्टाइपेंड–पेंशन–बीमा की मांग     |     एसकेएस इस्पात में हादसा श्रमिक की दर्दनाक मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811