Let’s travel together.

अवैध कच्ची शराब को बंद करवाने महिलाओं ने स्वास्थ्य मंत्री को दिया ज्ञापन

0 320

-आदिवासी बस्ती राजीव नगर व इंद्रानगर में बिक रही है कच्ची शराब

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

नगर सलामतपुर की आदिवासी बस्ती राजीव नगर एवं इंद्रा नगर में धड़ल्ले से बिक रही अवैध कच्ची शराब के व्यापार को बंद करवाने हेतु आदिवासी महिलाओं ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को ज्ञापन दिया है। गौरतलब है कि नगर सलामतपुर के इंद्रानगर एवं राजीव नगर बस्ती में अवैध कच्ची देशी शराब धड़ल्ले से बिक रही है। जिसके कारण आर्थिक तंगी, शारिरिक रोग, मानसिक प्रताड़ना, लड़ाई- झगड़ा, बाद विवाद, दुर्घटनाएं आदि दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। गुरुवार को सलामतपुर क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नलजल योजना का भूमिपूजन करने आए मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी को महिलाओं ने इन दुष्परिणामों से अवगत कराया एवं दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई करने का निवेदन किया है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उक्त समस्या के निवारण हेतु कई बार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी की गई है। लेकिन अवैध कच्ची शराब व्यापारी पुनः बार बार नगर में शराब बेचने का व्यापार करने लगते हैं।नगर एवं आसपास बिक रही कच्ची शराब के व्यापार का मुख्य केंद्र बिन्दु गुलगाँव को माना जा रहा है। बस्ती के लोगों का कहना है कि व्यापारी गुलगाँव से कच्ची शराब लाकर यहाँ बेचते हैं। कच्ची देशी शराब को प्लास्टिक की थैली में भरकर बेचा जाता है। ये शराब सस्ती होने के कारण लोग इसका ज्यादा सेवन करते हैं। एवं बाद में इसके दुष्परिणामों को भुगतते हैं। भाजपा अजा. मोर्चा जिला सदस्य हरीश मालवीया का कहना है कि इसकी बिक्री से आदिवासी बस्ती के बहुतायात लोग नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। लोग शराब की गिरफ्त में इस तरहं आ रहे हैं कि वो इसे पीने के लिए परिवार से,पत्नी, माँ बहन बच्चों आदि से लड़ झगड़कर पैसा छीन शराब पीते हैं। जिससे कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। युवा भाजपा नेता हरीश मालवीया के साथ अशोक त्रिपाठी, गोपाल मालवीय, सतीश ठाकुर, मनोज अहिरवार, पिंटू, दशरथ विश्वकर्मा, अमन चिड़ार, अभिषेक, उवेद खान, इरफान खान, अनिकेत, मुकुल, सुनील अहिरवार, मोहन, राजू, संतोष, आकाश सहित आदि लोगों ने थाना प्रभारी से अवैध शराब पर रोक लगाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी(दिशा समिति )की  बैठक आयोजित     |     आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण     |     सावन के अंतिम को गूंजा हर-हर महादेव, 160 कांवड़ियों ने शिवाजी पर चढ़ाया नर्मदा जल     |     तीन दिन की झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित     |     एमपी टुडे की खबर का असर ::हाइवे पर गड्ढों से हादसों के बाद जागा एमपी आरडीसी; हाईवे-18 पर शुरू हुआ गड्ढे भरने का काम     |     लावारिश नवजात शिशु को पुलिस की तत्परता से मिला जीवनदान     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा धरसींवा, हजारों कावड़ यात्रियों ने किया मुक्तेश्वर धाम में जलाभिषेक     |     शारडा एनर्जी एंड पावर लिमिटेड, सिलतरा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     मुआवजे की राशि पर फोटो खिंचाकर वाहवाही नहीं, परिवार के साथ खड़े होने की हे जरूरत      |     वेयरहाउस के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811