Let’s travel together.

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा ‘शतक’, बड़ा रिकॉर्ड बना दिया

125

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. विराट कोहली ने इस मैदान पर बल्लेबाजी के लिए कदम रखते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. विराट ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जो इससे पहले सिर्फ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने किया था.

विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा ‘शतक’

विराट कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 पारियों में बल्लेबाजी करने वाले दूसरे भरतीय बल्लेबाज बन गए हैं. विराट से पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 या उससे ज्यादा पारियों में बल्लेबाजी की है. विराट कोहली ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 41 पारी और टी20 में 21 पारी में बल्लेबाजी की है. वहीं, टेस्ट में ये आस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 38वीं पारी है.

सचिन तेंदुलकर ने खेली सबसे ज्यादा पारी 

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 144 पारियों में बल्लेबाजी की है. इन पारियों में सचिन तेंदुलकर ने 49.68 के औसत से 6707 रन बनाए. इस दौरान सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 31 अर्धशतक और 20 शतक देखने को मिले हैं. वहीं, विराट कोहली इन 100 पारियों में 51+ की औसत से 4500 से ज्यादा रन बना चुके हैं.

विराट से बड़ी पारी की उम्मीद 

दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में भारतीय फैंस को विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद रहने वाली है. उन्होंने साल 2019 के बाद से ही टेस्ट में एक भी शतक नहीं जड़ा है. वहीं इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं. ऐशेस में विराट कोहली पर सभी की नजर टिकी हुई है.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811