उवेश खान सिलवानी रायसेन
सिलवानी तहसील के सियरमऊ घाट पर बीती रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। रात के करीब 12:30 बजे, एक एम्बुलेंस तेज रफ्तार में अंधे मोड़ पर आई और अचानक अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी! गिरते ही एम्बुलेंस में आग लग गई, और देखते ही देखते वो आग का गोला बन गई।

चारों तरफ अंधेरा… जलती हुई एम्बुलेंस की भयानक लपटें… और राहत की बात ये कि चालक बाल-बाल बच गया!
जैसे ही सिलवानी थाने को घटना की सूचना मिली, तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन चुनौती आसान नहीं थी—गहरी खाई में गिरी एम्बुलेंस तक पहुंचना और आग पर काबू पाना बेहद मुश्किल था। फायर ऑपरेटर भगवान दास विश्वकर्मा और सहायक ऑपरेटर रितेश ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

आपको बता दें कि सियरमऊ घाटी अब डेंजर जोन बन चुकी है। यहां आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग टूट चुकी है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। सवाल ये उठता है कि कब तक ये हादसे होते रहेंगे? कब मिलेगी इस घाटी को सुरक्षा?