Let’s travel together.

साइकल चलाते भोपाल से भटककर रायसेन पहुंचा दिव्यांग,पुलिस ने परिजनों को सोपा

0 79

रायसेन। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा भोपाल से गुमे नाबालिक बालक के संबंध में पतारसी कर दिव्यांग बालक को परिवार जन को किया सुपूर्द कर दिया।

13 दिसम्बर् को डायल 100 के माध्यम से सूचना मिली की एक अज्ञात बालक ग्राम डाबरा इमलिया में मीरा वेयर हाउस के पास घूम रहा है। मौके पर 100 डायल ड्यूटीरत आर. 644 ओमप्रकाश को तत्काल मौके पर भेजा गया। आसपास के ग्रामों में बालक के संबंध में पतारसी की गई कोई पता नहीं चला। नाबालिक बालक दिव्यांग होकर बोलता नहीं था जिस कारण परिवारजन एवं निवास के संबंध में कोई जानकारी पता नहीं चल रही थी।

दिव्यांग को धाना लाकर आसपास के थानों में पतारसी की गई बाद बालक द्वारा अपना नाम कापी में लिखा जिसे ई रक्षक एप के माध्यम से बालक का थाना शाहपुरा भोपाल में अप. क्र. 374/2024 137(2) BNS का होना ज्ञात हुआ जिससे अपहृत के भाई निर्मल सिंह बघेल पिता स्व. राजेंद्र सिंह बघेल उम्र 22 वर्ष नि. E-8 ईश्वर नगरु शाहपुरा भोपाल के मो. नंबर पर एवं थाना शाहपुरा भोपाल को सूचना दी गई जो धाना शाहपुरा जिला भोपाल एवं परिवार जन बालक को अपने साथ लेकर गये।

कोतवाली रायसेन पुलिस द्वारा व्यवसायिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बालक को उनके परिजन के सुपुर्द कर नेक काम किया है। उक्त बालक के संबंध में पतारसी करने एवं सही सलामत भेजने में थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, प्र.आर. 283 हरवंश बघेल, आर. 644 ओमप्रकाश लोधी की मुख्य भूमिका रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811