Let’s travel together.

द कपिल शर्मा शो में पहुंची सोनाली बेंद्रे ने जताई नाराजगी

84

रियलिटी शो की दुनिया का पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ हर वर्ग के दर्शक का पसंदीदा शो है। यह शो शुरुआत से ही अपनी लोकप्रियता को नाए हुए हैं। कपिल शर्मा हर बार दर्शकों को नए जोक्स के साथ गुदगुदाने में कामयाब रहते हैं। यही वजह है कि दर्शकों को इस शो के आगामी एपिसोड का बेसब्री से इंतजार रहता है।

होस्ट कपिल शर्मा हर उम्र के लोगों को अपने शो में बुलाते हैं। सिर्फ मनोरंजन की दुनिया से ही नहीं, बल्कि दूसरी फील्ड्स से भी लोग इस शो में शिरकत करते हैं। हाल ही में इस शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सोनाली बेंद्रे, टेरेंस लुईस और गीता कपूर ने बतौर गेस्ट शिरकत की है।

कपिल से नाराज हुईं सोनाली

प्रोमो में देखा जा सकता है कि कपिल और शो के बाकी एक्टर्स हर बार की तरह मेहमानों को अपने जोक्स से गुदगुदाने में कोई कमी नहीं छोड़ते। मगर ठहाकों से भरी महफिल में सोनाली बेंद्रे ने कपिल शर्मा से एक बात पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कपिल ने उन्हें कभी भी शो में इनवाइट नहीं किया। इसलिए वह कपिल से काफी अपसेट हैं।

कपिल की हाजिरजवाबी ने जीता दिल

सोनाली के मुंह से इतना सुनते ही कपिल ने बात को संभालने के लिए कहा कि अगर उन्हें पता होता कि उनके एक बार में बुलाने पर ही वह शो में आएंगी, तो वह बहुत पहले ही बुला चुके होते। आज उन्हें इस बात की शिकायत नहीं करनी होती। सोशल मीडिया यूजर्स भी कपिल की इस बात को सुन अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

गौरतलब है कि कपिल शर्मा इंडिया के फेमस कॉमेडियन हैं। शो करने के साथ ही वह फिल्में भी करते हैं। हाल ही में उनकी मूवी ‘ज्विगाटो’ रिलीज हुई थी। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन अकेले कपिल शर्मा का अभिनय इस मूवी में काफी पसंद किया गया।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मानस सम्मेलन के विश्राम दिवस पर एक करोड़ भगवन्न राम नाम लेखन का लिया संकल्प     |     कुपोषण की समाप्ति और जागरूकता का संकल्प     |     शिवपुरी की रिंग रोड फाइलों में अटकी, एक साल बाद भी नहीं मिली स्वीकृति     |     कोकलपुर में भीषण जलसंकट,नल जल योजना हुई फेल     |     मौत के गड्ढों में तब्दील हुआ भोपाल-विदिशा हाईवे 18, टोल वसूली जारी लेकिन सड़क बदहाल     |     43 डिग्री की तपिश से बेहाल इंसान ही नहीं वन्यजीव भी तलाश रहे राहत     |     किसानों व आम जनता को परेशान कर रही डबल इंजन सरकार – अनिता शर्मा     |     संघ शिक्षा वर्ग एक साधना स्थली है: प्रांत प्रचारक विमल गुप्ता     |     मक्सी बस अग्निकांड: मासूम की मौत पर विधायक देवेंद्र जैन ने जताया गहरा शोक, ‘दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई     |     हास्य परिहास के बीच कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री शिवराज ने दिया मूलमंत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811