Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाएं पहुंचाने लग रहे शिविर

0 122

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

।मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में केन्द्र और राज्य सरकार की हितग्राही मूलक और लक्ष्य आधारित 45 योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इन योजनाओं के लाभ से वंचित रहे पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें हितलाभ दिया जायेगा। इसके लिए प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं।
इसी कार्यक्रम के तहत दीवानगंज पंचायत के कन्या एकीकृत प्राथमिक शाला प्रांगण में बुधवार और गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बुधवार को 22 आवेदन प्राप्त हुए थे तो वही गुरुवार को 44 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिविर में दीवानगंज पंचायत सरपंच गिरजेश नायक, उपसरपंच समीम खान, सचिव रामप्रसाद मालवीय सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

इस अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सम्पर्क दल 11 से 17 दिसम्बर तक घर-घर जाकर अपने क्षेत्र के परिवारों से सम्पर्क करेंगे और उनसे आवेदन प्राप्त करेंगे तथा प्राप्त आवेदनों में से योजना की पात्रता अनुसार हितग्राही चिन्हित कर उन्हें 18 दिसम्बर से गांव-गांव में शिविर आयोजित कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811