जिला अभिभाषक संघ रायसेन के वकील 5 दिन रखेंगे कलम बंद हड़ताल जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन अदालत में कामकाज ठप
शिवलाल यादव रायसेन
जिला अभिभाषक संघ रायसेन द्वारा 5 दिन एक कलम बंद हड़ताल का फैसला किया गया है। इसके पूर्व जिला अभिभाषक संघ रायसेन के बैनर तले वकीलों ने एक आमसभा रखी ।जिसमें सर्वसम्मति से 22 से 26 फरवरी तक जिला अदालत में कामकाज नहीं करने और कलम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया ।इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट रायसेन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मंशा जाहिर की। हाईकोर्ट जबलपुर के जबलपुर के मुख्य न्यायाधिपति द्वारा पुराने 25 प्रकरणों को जल्द निपटाने के संबंध में यह हड़ताल की गई है। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश सिंह चंद्रवंशी विजय कुमार धाकड़ कमाल खान कमाल ,बीएल साहू कमलकांत श्रीवास्तव, रेहान खान एडवोकेट वकील बाबर खान जमशेद सिद्दीकी महमूद खान, विनय कांत चतुर्वेदी शशि भूषण वर्मा संतोष राजपूत ,विजय राम लोहट दीपेंद्र लोहट राजीव श्रीवास्तव प्रमोद साहू विकास विश्वकर्मा गिरजेश कुशवाहा एडवोकेट ओम प्रकाश सोनी एडवोकेट उपाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तवआदि उपस्थित रहे।