Let’s travel together.

कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष बने आशीष यादव

0 167

 

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। इसमें सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल की अनुशंसा पर युवा नेता आशीष यादव को रायसेन जिला आईटी सेल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आशीष यादव के जिला अध्यक्ष बनने पर सिलवानी विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल एवं सभी कार्यकर्ताओं सहित पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आशीष यादव ने इस अवसर पर कहा, “मैं पार्टी के विश्वास और कार्यकर्ताओं के समर्थन के लिए आभारी हूं। कांग्रेस की विचारधारा को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा।
विधायक देवेंद्र पटेल ने स्वागत समारोह में कहाकि इस नियुक्ति के साथ रायसेन जिले में कांग्रेस के सोशल मीडिया विंग को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811