Let’s travel together.

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में निशुल्क साइकिल वितरित की गई

0 164

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दीवानगंज के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 6 के दूसरे गांव से आने वाले 15 बालक ,बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण की गई । 30 साइकिल वितरित की जाना थी मगर 15 साइकिल उपलब्ध होने पर 15 साइकिल छात्र छात्राओं को वितरित कर दी गई है। 15 साइकिल बाद में वितरित की जाएगी। ताकि छात्राओं को स्कूल तक आने में आज सुविधा न हो। इससे पहले अक्टूबर के महीने में भी नवमी क्लास में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 87 पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में निशुल्क साइकिल वितरित की गई थी।
साइकिल वितरण के दौरान दीवानगंज प्राचार्य टीडी मेश्राम, दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, मनोज अग्रवाल,साइकिल प्रभारी एम एल अहिरवार जन शिक्षक आशीष डिमरी,अनुराधा चतुर्वेदी,और उमा मेर उपस्थित रही।
बता दें कि निःशुल्क सायकिल प्रदाय योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत विद्यार्थी जो कि शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं में अध्ययनरत है, तथा वह जिस ग्राम का निवासी है उस ग्राम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय/हाई स्कूल संचालित नहीं है तथा वह अध्ययन के लिए किसी अन्य ग्राम/शहर के शासकीय स्कूल में जाता है, उसे निःशुल्क सायकिल वितरण योजना अंतर्गत लाभान्वित किया जाता जा रहा है। इस योजना का लाभ छात्र को कक्षा 9 वीं में प्रथम प्रवेष पर एक ही बार मिलेगा अर्थात कक्षा 9 वीं में पुनः प्रवेष लेने पर उसे सायकिल की पात्रता नहीं होगी। इसके अतिरिक्त ऐसे मजरे /टोले जिनकी दूरी विद्यालय से 2 कि.मी. से ज्यादा है तो ऐसे मजरे टोले से विद्यालय में आने वाले छात्रों को भी सायकिल दी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811