Let’s travel together.

बिजली कर्मी से मारपीट पड़ी महंगी, हुई एफआईआर

0 88

अनुराग शर्मा सीहोर

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सीहोर वृत्त के अंतर्गत रेहटी वितरण केन्द्र के चकल्दी मुख्यालय में शासकीय कार्य के दौरान बिजली कंपनी के कर्मचारी से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट करने के आरोप में तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि राजकुमार जगेत कंपनी के सीहोर वृत्त के अंतर्गत रेहटी वितरण केन्द्र के चकल्दी मुख्यालय में लाइन हेल्पर आउटसोर्स के पद पर पदस्थ हैं। यहां पर बिजलेंस की टीम द्वारा बिजली चेकिंग का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान 66 हजार 982 रुपये बकाया राशि जमा नहीं करने के चलते छोटेलाल साहू के घर की लाइन काटी गई। इसके बाद छोटे लाल की दुकान की लाइन काटने गए थे। इस दौरान छोटे लाल, शुभम तथा रमेश साहू ने लाठी तथा डंडों से लाइन हेल्पर आउटसोर्स राजकुमार जगेत पर हमला किया तथा गंदी गंदी गालियां देते हुए जातिसूचक शब्दों के साथ झूमाझटकी करने लगे। इस घटना की जानकारी जब बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तो उन्होंने घटना की एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। फलस्वरूप थाना रेहटी जिला सीहोर में तीनों आरोपी शुभम साहू, छोटेलाल तथा रमेश साहू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.
बिजली कंपनी के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीटध्दुव्र्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तुरन्त एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने कहा है कि देखने में आ रहा है कि बिजली कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट/दुव्र्यवहार किया जा रहा है। ऐसी घटनाएं विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं, इसलिए कंपनी के कार्यक्षेत्र में कार्यरत सभी नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार या मारपीट की घटनाओं को पूरी गंभीरता से लिया जाए।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों से दुव्र्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर लिया जाकर तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर/पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811