Let’s travel together.

नगर परिषद की कार्यशैली से सब्जी दुकानदार हड़ताल पर, तहसीलदार बोले समस्या का करेंगे समाधान

0 192

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

बक्सवाहा नगर परिषद की कार्यप्रणाली से नाराज सब्ज़ी विक्रेताओं ने सोमवार को हड़ताल का ऐलान कर दिया। सब्ज़ी बाजार के स्थानांतरण को लेकर उठे विवाद ने नगरवासियों की रसोई को हिला कर रख दिया है। जगह-जगह सब्ज़ी के ठिकाने खाली पड़े हैं, और नागरिक ताजी सब्ज़ियों के लिए भटक रहे हैं।

बस स्टैंड और अटल भवन के बीच संचालित सब्ज़ी बाजार को नगर परिषद ने अधोसंरचना विकास के तहत दूसरी जगह स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। इस पर सब्ज़ी विक्रेताओं ने विरोध दर्ज करते हुए सामूहिक रूप से दुकानें बंद कर दी हैं। हालांकि, कुछ विक्रेताओं ने कहा कि उनकी सब्ज़ी खराब हो सकती है, इसलिए वे सिर्फ एक दिन के लिए दुकानें खोलेंगे, लेकिन मंगलवार से वे भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।

सब्जी व्यापारियों का कहना है कि नगर परिषद द्वारा निरंतर सब्जी की दुकानों को इधर, उधर करवाया जा रहा है जिससे हम सभी दुकानदार अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे है जिसके चलते समस्त सब्जी व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर हड़ताल शुरू की है

इस संबंध में तहसीलदार भरत पांडे का कहना है कि सब्जी व्यापारियों की दुकानें बंद कर हड़ताल करने की सूचना मिली है जिसको लेकर मुख्य नगर परिषद अधिकारी से मिलकर समस्या का निदान किया जाएगा सब्जी व्यापारियों को एक व्यवस्थित जगह चिन्हित की जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज चौकी परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण     |     कंधों पर कांवड़, जुबां पर भोलेनाथ का नाम; उज्जैन महाकाल से विदिशा तक आस्था की पदयात्रा     |     पीएम श्री स्कूल की छात्राओं ने किया निजी कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण     |     भोपाल-विदिशा हाईवे-18 पर 2 फीट गहरा गड्ढा, हादसे के मुहाने पर वाहन चालक     |     बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811