Let’s travel together.

अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने खोला मोर्चा

0 264

अनुराग शर्मा सीहोर

अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ सीहोर पुलिस ने मोर्चा खोल दिया है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश के सभी जिलों में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के दिशा निर्देशन में जिला सीहोर अन्तर्गत किसी भी थाना क्षेत्रान्तर्गत यदि कोई अवैध मादक पदार्थ का कारोबार एवं मादक पदार्थ के सेवन संबंधी सूचना मोबाइल नम्बर 7049128372 पर दें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस अधीक्षक सीहोर द्वारा उचित इनाम से पुरस्कृत किया जाएगा। बता दें जिले में होने वाले नशे के अवैध कारोबार को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आए दिन पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब को भी पकड़ा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मेरा युवा भारत” के अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह में समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जमीनी व्यवस्था     |     एक दिन की मजदूरी मांगने पर तलवार से हमला,गंभीर अवस्था में मजदूर रेफर     |     चिंगवाड़ा कला में बिजली विभाग द्वारा आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत बना     |     जापानी तकनीक की ई-स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, 31 को मिला लाभ     |     जिंदा रहते बुजुर्ग ने कराई अपनी त्रयोदशी, कार्ड पर दर्द बयां कर बांटे निमंत्रण     |     असल ‘लीक’ तो नैतिक ईमानदारी और ऑन लाइन व्यवस्था में है…अजय बोकिल      |     सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811