Let’s travel together.

नपा में जनता के 35 जनप्रतिनिधि, फिर भी घुसखोरी!

0 345

अनुराग शर्मा सीहोर

जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका में लोकायुक्त की कार्रवाई ने जनता के मन में कई सवाल छोड़ दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद जब संवाददाता ने जनता के मन की बात जानना चाही तो लोग बोले, नगर पालिका में जनता के 35 जनप्रतिनिधि है, इसके बाद भी यदि घुसखोरी हो रही है तो यह गलत बात है।
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका में एक दिन पहले लोकायुक्त टीम ने नपा के एई रमेश वर्मा सहित एक अन्य को रिश्वतखोरी के मामले में पकड़ा है। लोकायुक्त की रेड के बाद दिन भर यह मामला शहर में चर्चाओं में बना रहा। इधर शहर के लोगों का कहना है कि शहर में पूरे 35 वार्ड हैं, यानि 35 पार्षद हैं। हर वार्ड से एक पार्षद हैं, इसमें बीजेपी के हैं, कांग्रेस के हैं और निर्दलीय भी हैं। जनता के 35 प्रहरी (जनप्रतिनिधि) होने के बावजूद नपा में घुसखोरी हो रही है तो जनता किससे उम्मीद करें। सीहोर नपा में ऐसी घुसखोरी पर लगाम लगना चाहिए, जनप्रतिनिधियों को सजग रहने की जरुरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस कंटेनर से अवैध रिफिलिंग का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     सावन में फिर जीवंत हुई झूले की परंपरा     |     सत्ती स्कूल में पौधारोपण, स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश     |     किराया बढ़ा, भीड़ भी बढ़ी: भोपाल-विदिशा हाईवे पर बसों में यात्रियों की जान से खिलवाड     |     झुमरीतिलैया,नवनिर्माण जैन मंदिर मे भगवान विराजमान के 9 वेदी का भव्य शिलान्यास     |     बिरगांव के बाद उरकुरा में पानी की समस्या के समाधान के लिये एक बड़ा कदम-इकराम अहमद      |     मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रर्दशन     |     उप मुख्यमंत्री ने जान जोखिम में डालकर गायों की रक्षा करने वाले गौ सेवकों को किया सम्मानित     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण जारी,कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद     |     रीवा को मिलेगी वर्ल्ड क्लास हेल्थ फैसिलिटी – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811