Let’s travel together.

देवउठनी ग्यारस के बाद होने लगेंगे मांगलिक कार्य, वर्ष 2025 में जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर में नहीं होंगे विवाह

0 235

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

जब भी शुभ या मांगलिक कार्य आदि की बात आती है, तो शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। हिंदू धर्म में शादी-विवाह या कोई भी कार्य बिना शुभ मुहूर्त देखे बिना नहीं किया जाता है।
देवउठनी एकादशी से विवाह का दौर शुरू होता है। चातुर्मास के चलते सितंबर और अक्टूबर में शादी के लिए कोई मुहूर्त नहीं था. अब नवंबर से शुरू होने जा रहा है और नवंबर में जगत के पालनहार भगवान विष्णु 4 महीने बाद योग निद्रा से जागने वाले हैं, जिसके बाद एक बार फिर से शहनाइयां बजने लगेंगी। देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में प्रवेश करते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन से श्रीहरि योग निद्रा से बाहर आते हैं, तो उस दिन से दोबारा विवाह जैसे मंगल कार्यों की शुरुआत हो जाती है।
इस साल 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी पड़ रही है। इस दिन से सभी प्रकार के मांगलिक कार्य किए जाएंगे।
नवंबर में विवाह के लिए 11 दिन शुभ मिल रहे हैं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, 12, 13, 16, 17, 18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर 2024 जैसी तिथियां विवाह के लिए शुभ रहेंगी।
नवंबर- दिसंबर में 17 दिन लग्न मुहूर्त के बाद 16 दिसंबर को सूर्यदेव वृश्चिक राशि से धनु राशि में जाएंगे और खरमास लग जाएगा। इसका समापन 14 जनवरी, 2025 को सूर्यदेव के धनु से मकर में प्रवेश के साथ होगा। इसके बाद विवाह मुहूर्त
जनवरी 2025 में 16, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 26 और 27 जनवरी की तिथियां विवाह समारोह के लिए सबसे शुभ मानी गई हैं।
फरवरी में 2, 3, 6, 7, 12, 13, 14, 15, 18, 19, 21, 23 और 25 है
मार्च में 1, 2, 6, 7 और 12 तारीख है
अप्रैल में 9 विवाह मुहूर्त है। 14, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29 और 30 है।
मई 2025 में 1, 5, 6, 8, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 27 और 28 है।
जून में 2, 4, 5, 7 और 8 जैसी तारीखें शादी करने के लिए अनुकूल हैं। इसके बाद जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर सन 2025 तक कोई भी शादी विवाह का मुहूर्त नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811