सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
जिले के ग़ैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में स्थित कामधेनु गौशाला में शनिवार को गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गौ शाला संचालक इंद्रेश कुमार दीक्षित द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच द्वारा गौशाला के संरक्षको अधिकारियों एवं गौशाला के कर्मचारियों का सम्मान किया।

गौ शाला समिति के संरक्षक पंडित रमाधार व्यास अध्यक्ष इंद्रेश कुमार दीक्षित ने बताया
कि गढ़ी की कामधेनु गौशाला जन सहयोग से संचालित की थी शासन के द्वारा विशेष कर हमारे क्षेत्र के विधायक डॉक्टर प्रभू राम चौधरी जी प्रयासों से शासन से गौ शालाओ का निर्माण कराया है।
वहीं ग़ैरतगंज तहसील के लोगों सहयोग से गौ शाला का निर्माण कराया आज मध्य प्रदेश में गढ़ी की गौ शाला प्रथम स्थान पर है यह सभी लोगों जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के सहयोग से हुआ है बिना जन सहयोग के यह काम सम्भव नहीं है।

विशेष गौ पूजन पंडित रामाधार व्यास ने कराई इस पूजा में अनुविभागीय अधिकारी पल्लवी वैध, तहसीलदार अम्बर पंथी, अध्यक्ष इंद्रेश कुमार दीक्षित, बीजेपी नेता भागचंद चौरसिया, ऋषभ कुमार जैन, रवि चौरसिया हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष, सुमेर सिंह राजपूत, आदि विशेष पूजा में बैठ।

इस मौक़े पर ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने शाल श्रीफल मिठाई देकर सम्मान किया।
इस मौक़े पर नन्द किशोर अहिरवार पटवारी,निशंक श्रीवास्तव,दीपचंद मालवीय, अंकित जैन, शरद शर्मा , नितिन माहेश्वरी, छोटे लाल अहिरवार, प्रकाश जाटव,राहुल जाटव, बासित अली, रमेश कुमार, आदि मौजूद रहे।