Let’s travel together.

50 यात्रियों की जान हवा में अटकी, पुल की रेलिंग तोड़ लटकी बस, 6 इंच और बढ़ती तो 100 फीट खाई में गिरती

0 139

मंडला। डिंडोरी से बिछिया जा रही एक बस अनियंत्रित होकर मंडला में हलोन पुल की रेलिंग पर चढ़ गई। घटना स्थल और बस की स्थिति को देखकर रुह कांप जाती है, गनीमत रही कि बस में सवार कोई यात्री हताहत नहीं हुए। भुआ बिछिया से डिंडोरी मार्ग पर 9 किलोमीटर दूर हलोन नदी पर बने पुल में डिंडोरी से बिछिया की ओर 50 से अधिक सवारियां लेकर आ रही बस शाम 5 बजे अनियंत्रित हो गई। पुल की रेलिंग तोड़ कर बस का चालक वाला हिस्सा पुल पर लटक गया, जबकि पिछले हिस्से का टायर पुल की रेलिंग से जाकर टिक गया। बस 6 से 8 इंच और बढ़ जाती तो पुल से बस 100 फिट नीचे बहते पानी में गिर जातीं।तब हादसे की कल्पना मात्र से रूह कांप जाती है।

इतने बड़े हादसे के कारण की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है। वहीं बस में सवार यात्री दूसरे साधनों से अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है ब्रेक फेल हो जाने से बस नियंत्रण से बाहर हो गई, तो कुछ का कहना है दोपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में घटना घटित हो गई।

घटना की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इंटरनेट मीडिया में घटना फोटो वीडियो वायरल हो गया और सैकड़ों की संख्या में जनसमुदाय घटना स्थल पहुंच गया।

बस में सवार सभी यात्री बहुत ही भाग्यशाली थे। जिस हालात और स्थल में घटना घटित हुई, उसे देखकर हर कोई की जुबान में एक ही शब्द था, जाको राखे साइयां मार सके न कोय। हर कोई त्योहार के मौके पर इतनी बड़ी घटना टल जाने पर ईश्वर को धन्यवाद दे रहा था।

दुर्घटना ग्रस्त वाहन चालक स्वयं थाना बिछिया पहुंच गया। चालक अर्जुन लाल झरिया उम्र 50 वर्ष निवासी बिछिया ने घटना का कारण अचानक बस का ब्रेक फेल होना और सामने से मोटर साइकिल के आ जाने से उसे बचाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     अदाकारी को धर्म और इंसानियत को फर्ज समझने वाले नाना पाटेकर-अजय बोकिल     |     रायसेन में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा, पुतला छीनने पुलिस-कांग्रेस में छीना-झपटी; वाटर कैनन से खदेड़ा     |     पांचों विधानसभा में बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन, युवाओं में दिखा जोश     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में डिजिटल पोस्टर प्रतियोगिता, विषय रहा 2047 शिक्षा की परिकल्पना     |     सुल्तानगंज थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द और सुरक्षा पर जोर     |     हाईवे-18 पर मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी, 2 महीने में 40 अधिक पशुओं की मौत     |     जेंडर संवेदीकरण और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     बाल रंग प्रतियोगिता में सांदीपनि सांची का शानदार प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811