Let’s travel together.

कायस्थ समाज का कलम दवात एवम दूज पूजन 3 नवम्बर को

0 100

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

प्रथ्वी लोक के समस्त प्राणियों का लेखाजोखा रखने वाले एवम कायस्थ समाज के कुलदेवता आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी का हर वर्ष की भांति इस बार भी आगामी 3नवम्बर को पुरानी शिवपुरी स्थित चित्रगुप्त मंदिर पर यमद्वितीया के अवसर पर कायस्थ बंधुओ द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त एवम कलम दवात का विशेष पूजन अर्चन किया जाएगा कायस्थ समाज द्वारा दूज पूजन एवं समाज के अन्नकूट कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी एवम रूपरेखा तैयार करने के लिए विगत दिवस स्थानीय चित्रगुप्त मंदिर पर एक बैठक का आयोजनचित्रांश समाज कल्याण समिति के जिला संयोजक डॉ पी. के.खरे तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा शिवपुरी के जिला उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयोजित हुई इस अवसर पर बैठक में उपस्थित श्री के.बी.श्रीवास्तव ने बताया कि कायस्थ समाज हर बर्ष होली एवम दीपावली के पश्चात आने वाली यमद्वितीया पर पूर्ण विधिविधान से समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की सपरिवार विशेष पूजा अर्चना करते इसी क्रम में इस बर्ष भी चित्रगुप्त मंदिर पर 3 नवंबर को शाम 5. बजे पूजन एवं चित्रगुप्त जी की महाआरती का आयोजन किया जा रहा है।साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 10 नवंबर को समाज का विशाल अन्नकूट आयोजित करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र श्रीवास्तव,अनिल निगम, राकेश भटनागर,रामस्वरूप श्रीवास्तव तथा चित्रांश समाज कल्याण समिति के जिला उपसंयोजक श्री विष्णु श्रीवास्तव,सूरज सक्सेना, जगमोहन श्रीवास्तव ,देवेंद्र खरे,रुपेश श्रीवास्तव , मधुर श्रीवास्तव, भूपेंद्र भटनागर, भरत श्रीवास्तव, राकेश भटनागर, दुष्यंत माथुर,, शैलेष भटनागर,आलोक अस्थाना ,राहुल अस्थाना,चिराग खरे ,एवं शरद सक्सेना ने सभी कायस्थ बंधुओ से अपने परिवार सहित दूज पूजन एवं समाज के अन्नकूट में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811