Let’s travel together.

बुधनी उपचुनाव: दो उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त

0 282

अनुराग शर्मा सीहोर

जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की प्रक्रिया जारी है। 18 अक्टूबर से नामांकन फार्म जमा हुए थे, जो 25 अक्टूबर तक चले। इधर 28 अक्टूबर को नामांकन की समीक्षा की गई, जिसमें 2 उम्मीदवारों के नामांकन विधिमान्य नहीं पाए गए।
मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह के अनुसार बुदनी विधानसभा में जमा किए गए नामांकन में से 23 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए, जबकि 2 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र विधिमान्य नहीं पाए गए। सिंह के अनुसार उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है, जबकि 13 नवंबर को मतदान होंगे और 23 नवंबर को परिणाम आएंगे।


प्रचार में जुटे प्रत्याशी
गौरतलब है कि जिले की बुदनी विधानसभा सीट पर बीजेपी ने पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल पर विश्वास जताया है, इधर सपा से अर्जुन आर्य मैदान में है, जबकि अन्य दावेदारों ने भी नामांकन जमा किए हैं। हालांकि 30 अक्टूबर के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि कौन-कौन मैंदान हैं। इधर फिलहाल प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सागर में मौन जुलूस ,दो आर्यिकाओं की समाधि, नाराज जैन समाज का प्रभावी जुलूस निकला     |     नाम प्रगति बाजार, हालत गांव की गलियों से बदतर: दो साल से खुदी पड़ी सड़क     |     सगौर कुएं हादसा : विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     पिपलिया बरई में जन अभियान परिषद् का जल गंगा संवर्धन गंगा दशहरा कार्यक्रम      |     विहाररत साध्वियों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर उच्चस्तरीय जांच की मांग     |     आकाशवाणी, दूरदर्शन एवं प्रसारण प्रणाली पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित: मेरा युवा भारत रायसेन     |     संभव स्टील फैक्ट्री के कैंटीन कर्मियों से मारपीट एवं ट्रक चालक से लूटपाट छह आरोपी गिरफ्तार     |     किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी,उड़द पर मिलेगा ₹600 प्रति क्विंटल बोनस     |     सागौर पहुंचकर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस     |     रीवा हादसे के विरोध में गैरतगंज में निकलेगा विशाल मौन जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811